जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार द्वारा एन.आर.आई. पंजाबियों के विभिन्न मसलों को हल करने के मकसद से आयोजित की जा रहीं एन.आर.आई. मिलनियों की तारिख़ों में कुछ प्रशासनिक कारणों से बदलाव किया गया है।
आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में एन.आर.आई. विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पंजाब के एन.आर.आई. मामलों संबंधी मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि नए प्रोग्राम के अंतर्गत संगरूर में 16 फरवरी की जगह 29 फरवरी को और फिऱोज़पुर में 22 फरवरी की जगह 27 फरवरी को एन.आर.आई. मिलनी आयोजित की जाएगी।
स. धालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार 3 फरवरी और 9 फरवरी को पठानकोट और शहीद भगत सिंह नगर में एन.आर.आई. मिलनी करवा चुकी है। उन्होंने बताया कि मिलनी प्रोग्राम के मौके पर प्राप्त शिकायतों को जल्द हल करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायतें जारी की गई हैं, जिससे इन शिकायतों का निपटारा समयबद्ध ढंग से किया जा सके। इस मौके पर प्रमुख सचिव एन.आर.आई. मामले विभाग दिलीप कुमार, सचिव कंवलप्रीत बराड़ और ए.डी.जी.पी. एन.आर.आई. प्रवीन कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

More Stories
ईटानगर में पद्मश्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, राज्यपाल से हुई सार्थक चर्चा
डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय का विशेष व्याख्यान
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी और एनसीआरबी रिपोर्ट ने भगवंत मान सरकार की नशा विरोधी नीति की हकीकत बेनकाब की : परमजीत सिंह कैंथ