जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज ग़ैर- सरकारी संगठनों ( एन.जी.ओज) को जालंधर जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
प्रमुख ग़ैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक दौरान डा.अग्रवाल ने हाल ही में हुई लोक सभा चुनाव दौरान एन.जी.ओज की तरफ से वोटर जागरूकता और वोटरों की सुविधा के लिए निभाई गई भूमिका की प्रशंसा की।
डा. अग्रवाल ने ग़ैर- सरकारी संगठनों को जालंधर को साफ़- सुथरा और हरा-भरा ज़िला बनाने के लिए पौधे लगाने के अभियान में शामिल होने का न्योता दिया।
उन्होंने मानसून सीजन दौरान 45 लाख पौधे लाने की योजना का ऐलान करते हुए इस पहलकदमी में ग़ैर- सरकारी संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया।
इस प्रयास के अंतर्गत प्रशासन ने जालंधर पश्चिमी विधान सभा हलके में होने वाली उपचुनाव दौरान सभी 181 पोलिंग बूथों पर वोटरों को पौधे बाँटे जाएंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने सामाजिक असमानता को ख़त्म करने और ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए ग़ैर सरकारी संगठनों को अलग- अलग सामाजिक पहलकदमियों में ज़िला प्रशासन के साथ सहयोग करने का न्योता भी दिया।
उन्होंने राष्ट्रीय विकास में सिविल सोसायटी की अहम भूमिका के बारे में बताते हुए ग़ैर- सरकारी संगठनों को समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा जारी रखने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने एन.जी.ओज को उपचुनाव दौरान वोटर जागरूकता और वोटरों की सुविधा के लिए एक बार फिर अहम भूमिका निभाने की अपील भी की।
इस मौके ज़िला रैड्ड क्रास सोसायटी के सचिव इन्द्रदेव मिनहास और अलग- अलग ग़ैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित