
जालंधर ब्रीज: विधानसभा क्षेत्र लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को लोगों का भरपूर प्यार और साथ मिल रहा है और लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में संजीव अरोड़ा बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे। यह विचार आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव के तहत प्रचार के दौरान व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा बतौर राज्यसभा सदस्य रहते हुए लुधियाना के लोगों के हितों और लुधियाना के विकास को हमेशा पहल देते आए हैं। जो कार्य पिछले 35 वर्षों में नहीं हुए, वह संजीव अरोड़ा ने 3 सालों में करके दिखाए हैं। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उन्नत टेक्नोलाजी और बेहतर उपकरणों के साथ सिविल अस्पताल का नवीनीकरण करवाया गया। इसके साथ ही ईएसआई अस्पताल को भी अपग्रेड करवाया गया। उन्होंने बताया कि पिछले 30 वर्षों से लंबित पड़ी लुधियाना की 5 बड़ी रिहायशी योजनाओं को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट से नगर निगम को ट्रांसफर करवाया गया।
बरसट ने बताया कि बिजली की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से शहर में 237 नए बिजली ट्रांसफार्मर लगवाए गए हैं। इसके साथ ही हलवारा हवाई अड्डा प्रोजेक्ट को पूरा करने को यकीनी बनाया, फोकल प्वाइंट की सड़कों का पुनर्निर्माण किया, वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को लागू किया। इसके अलावा लाडोवाल बायपास पर 23 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक और सिधवां कनाल पर चार पुल पास करवाने सहित विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं, जिस से लोग बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा समाज के हर वर्ग से जुड़े हुए हैं और लोक भलाई व समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। संजीव अरोड़ा के प्रति लोगों के प्यार और विश्वास को देखते हुए यह यकीन हो गया है कि लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान मिसाली कार्य किये हैं और हर क्षेत्र में बहुत सुधार किये गये हैं। लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। खेतों को नहरों का पानी मिल रहा है। नौजवानों को बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा फोर्स, स्कूल आफ एमिनेंस, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सुधार सहित हर क्षेत्र में काम किये गए हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए विशेष मुहिम युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा विकास की बात करती है और प्रदेश को रंगला और खुशहाल पंजाब बनाने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आम आदमी पार्टी को वोट देकर बड़े अंतर से विजयी बनाएं।
More Stories
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया
पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई-के.डी भंडारी