जालंधर ब्रीज: संगरूर पुलिस ने मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुए आज प्रात: काल सुनाम इलाके में 15 किलोमीटर पीछा करने के बाद ख़तरनाक गैंगस्टर जसप्रीत बब्बी को चार हथियारों, गोला-बारूद और एक चोरी की कार समेत काबू किया।
प्राथमिक जांच का हवाला देते हुये जिले के सीनियर सुपरडैंट ऑफ पुलिस स्वप्न शर्मा ने बताया कि बब्बी, संगरूर जेल में बंद अजैब ख़ान गैंग के सदस्यों के संपर्क में था, जिसके साथ मिलकर उसने विरोधी गैंगस्टर मनी शेरों और फतेह नागरी को मारने की साजिश रची थी। जहाँ शेरों के खि़लाफ़ पंजाब और हरियाणा में घृणित आपराधिक मामलें दर्ज हैं, वहीं नागरी के विरुद्ध भी लगभग 25 आपराधिक केस चल रहे हैं।
इस कार्यवाही संबंधी और जानकारी देते हुये एसएसपी ने कहा कि गैंगस्टर की मौजूदगी संबंधी एक गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद सी.आई.ए संगरूर की एक टीम ने आज प्रात: काल सुनाम इलाके में करीब 12 -15 किलोमीटर के क्षेत्र तक दोषी का पीछा किया। बब्बी एक चोरी हुई हुंडाई वर्ना कार में अकेला सफऱ कर रहा था। हालाँकि गैंगस्टर द्वारा शुरू में भागने की कोशिश की परन्तु पुलिस द्वारा उक्त को बिना किसी गोलीबारी के गिरफ्तार कर लिया गया।
संगरूर के शेरों गाँव का अंडर ग्रैजुएट बब्बी (32) पिछले 11 सालों से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और संगरूर, बठिंडा और पटियाला के अलग-अलग थानों में उसके विरुद्ध दर्ज हुए फिरौती, कत्ल, लूट और चोरी के 17 आपराधिक मामलों में वांछित था। एसएसपी ने कहा कि बब्बी की पूछताछ से यह भी खुलासा हुआ है कि वह कुछ दिनों के लिए पैरोल पर आए ख़ान को मिला था। उन्होंने कहा कि पूरी साजिश को बेनकाब करने के लिए अगली जांच युद्ध स्तर पर जारी है।

More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन