जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में होशियारपुर के युवा नेता साहिल सांपला को होशियारपुर लोकसभा का मीडिया कन्वीनर नियुक्त किया गया है।
जिसकी घोषणा पंजाब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता कर्नल जयबैंस सिंह ने की। साहिल सांपला होशियारपुर लोकसभा के अंतर्गत आती विधानसभा चब्बेवाल, होशियारपुर, शामचुरासी, उड़मुड, दसूहा व मुकेरिया सहित जिला कपूरथला की फगवाड़ा विधानसभाऔर भुलत्थ तथा गुरदासपुर की श्री हरगोविंदपुर साहिब विधानसभा में मीडिया का कार्य देखेंगे।
साहिल सांपला ने पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, भाजपा उच्च नेतृत्व व प्रवक्ता कर्नल जयबैंस सिंह का इस जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि वह 2024 में केंद्र में भाजपा सरकार के लिए और नरेंद्र भाई मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने हेतू पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को तन मन से निभाएंगे और केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी जन जन तक पहुंचागे।उन्होंने कहा कि मैं पूरा प्रयास करूंगा कि मैं प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच बनाकर उसे भाजपा के साथ जोड़ सकूं।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया