केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
एक ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि “तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में कई लोगों के निधन से अत्यंत दु:खी हूँ।”
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों में राहत कार्य पूरी तेजी से चल रहा है श्री अमित शाह ने इस आपदा से जान गवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुएघायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की है।
तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में कई लोगों के निधन से अत्यंत दु:खी हूँ। दोनों राज्यों में राहत कार्य पूरी तेजी से चल रहा है। इस आपदा से जान गवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

More Stories
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जालंधर में भव्य स्वागत
केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
पंजाब में रेलवे बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने में शामिल केजेडएफ के दो कार्यकर्ता मलेशिया से डिपोर्ट किए गए