June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में कई लोगों के निधन से अत्यंत दु:खी हूँ – अमित शाह

Share news

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि “तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में कई लोगों के निधन से अत्यंत दु:खी हूँ।”

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों में राहत कार्य पूरी तेजी से चल रहा है श्री अमित शाह ने इस आपदा से जान गवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुएघायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की है।

तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में कई लोगों के निधन से अत्यंत दु:खी हूँ। दोनों राज्यों में राहत कार्य पूरी तेजी से चल रहा है। इस आपदा से जान गवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।


Share news