जालंधर ब्रीज: स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने मंगलवार को पंजाब सिविल सचिवालय-1, चण्डीगढ़ में कैबिनेट मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। उनको जल संसाधन, आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभागों की जि़म्मेदारी सौंपी गई है। उनको कार्यालय पहुँचने पर उनके स्टाफ द्वारा मुबारकबाद दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व अधीन पंजाब को विकास की नई बुलन्दियों पर पहुँचाने के लिए वह हर संभव यत्न जारी रखेंगे और पंजाब निवासियों को साफ़-सुथरा, पारदर्शी और लोक-हितैषी प्रशासन देना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया