जालंधर ब्रीज:(रवि) ग्रामीण पुलिस ने पराली जलाने के मामलों में सख़्त कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी के आदेशों पर जिले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं।
यह एफआईआर शाहकोट, लोहियां और महितपुर क्षेत्र में दर्ज की गई है।
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एसएसपी (ग्रामीण) डा. संदीप गर्ग ने बताया कि जिले में पराली जलाने के रुझान को रोकने के लिए पुलिस विभाग ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही की है।
एसएसपी गर्ग ने बताया कि आधिकारियों की तरफ से शाहकोट, लोहियाँ और महितपुर क्षेत्र में पराली जलाने के मामलों की सूचना मिलने पर उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की ।
गर्ग ने कहा कि मौजूदा कोविड -19 महामारी के कारण पराली जलाने से हवा की गुणवत्ता ख़राब हो सकती है, जिस कारण कोविड के मरीज़ों की स्वास्थ्य स्थिति और खराब हो सकती है, जो पहले से ही बीमार हैं ।
उन्होनें कहा कि डिप्टी कमिशनर ने हवा की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए पराली जलाने के मामलों में सख़्त कार्यवाही करने के आदेश दिए है । उन्होनें कहा कि यदि कोई मैजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जायेगी।
इस दौरान डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने कहा कि यदि किसी भी किसान ने अपनी फ़सल के अवशेषों को आग लगाई तो उसकी सब्सिडी वाली मशीनरी को तुरंत ज़ब्त कर लिया जाएगा।
डिप्टी कमिशनर ने कहा कि सरकार की तरफ से कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दी जा रही है ताकि बढिया ढंग से पराली और अन्य कृषि कामकाज के प्रबंधन में किसानों की मदद हो सके, यदि किसान फसलों के अवशेषों को आग लगाते पाए गए तो उनकी सब्सिडी वाली मशीनरी को तुरंत ज़ब्त कर लिया जायेगा।

More Stories
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित
दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर
युद्ध नशेयां विरुद्ध पंजाब को मजबूत, स्वस्थ और खुशहाल बनाने वाली क्रांति का नेतृत्व कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह