जालंधर ब्रीज: भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री ,लोहपुरुष सरदार वल्लभाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में टीबीआरएल, चंडीगढ़ द्वारा एक ‘एकता दौड़’ का आयोजन किया गया। यह दौड़ टीबीआरएल सेक्टर 30 स्थित कार्यालय परिसर से सेक्टर 30-29 लाइट पॉइंट तक और वापस टीबीआरएल कार्यालय तक चलाई गई। “रन फॉर यूनिटी” का उद्देश्य देश के समस्त नागरिकों के बीच शांति, सद्भाव और एकता की भावना पैदा करना रहा । इस कार्यक्रम में 200 से अधिक वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।


More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान