जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री स.भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा करते जीटी रोड टू चावा-समराला वाया रूपा, बगली, दहेरू रोड को मजबूत किया जाएगा।
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स.हरभजन सिंह ईटीओ ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह हल्का खन्ना और समराला का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अधिक यातायात वाला मार्ग है जो हल्का खन्ना को हल्का समराला से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क को 481.15 लाख रुपये की अनुमानित लागत से मजबूत करने का काम जल्द ही शुरू किया जा रहा है।
लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इस सड़क की कुल लंबाई 4.40 किमी और चौड़ाई 5.50 मीटर है। उन्होंने कहा कि यह सड़क जीटी रोड (एनएच-44) और चावा-समराला रोड (ओडीआर-56) को आपस में जोड़ती है।
कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि यह सड़क पंजाब सरकार की 5054 आर.बी-10 योजना अधीन मंजूरी हो चुकी है और सड़क का काम पूरा होने के बाद 5 साल का रख-रखाव भी इस परियोजना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और टैंडर अलॉट होने के बाद यह प्रोजैक्ट 6 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की ग्रामीण सड़कों को शहरों से जोड़ने वाली सड़कों को मजबूत करने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया