जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं, साफ़-सुथरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस कड़ी के अंतर्गत, राज्य भर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। स्थानीय सरकार संबंधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए पंजाब सरकार ने जालंधर नगर निगम की ठोस अवशेष के निपटारे और अन्य विकास कार्यों के लिए लगभग 2.67 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला किया है।
इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए स्थानीय सरकार संबंधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि विभाग द्वारा म्युनिसिपल ठोस अवशेष उठाने के लिए 6 टिप्पर (10 टायर वाहन टिप्पर-2516 और इससे ऊपर) 2 जे.सी.बी (एक मॉडल में 3 डीएक्स 6) किराये पर लिए जाएंगे। यह वाहन GPS सिस्टम से लैस होंगे। इस काम के लिए एक चालक और एक हैल्पर की सेवाएं भी ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए लगभग 2.50 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि पश्चिमी हलके जालंधर में मरम्मत और पेंट के काम पर 17.02 लाख रुपए ख़र्च किये जाएंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं, साफ़-सुथरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण मुहैया करवाना है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय सरकार विभाग द्वारा इन कार्यों के लिए दफ़्तरी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इस सम्बन्धी विभाग ने पहले ही पंजाब सरकार की वेबसाईट www.eproc.gov.in पर टैंडर ई-प्रकाशित कर दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि इन टैंडरों में कोई संशोधन किया जाता है तो इसकी सारी जानकारी भी इस वेबसाईट पर उपलब्ध होगी। मंत्री ने अधिकारियों को विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को इमानदारी और लगन से काम करने के लिए भी कहा, जिससे राज्य का विकास हो सके।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान