जालंधर ब्रीज: जालंधर शहर में चोरी की घटनाएँ दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है वहीं गुरुवार को एक महिला से लुटेरे पर्स छीन कर फरार हो गये और बताया जा रहा है की महिला पंजाबी ढाबे के मालिक राजन की पत्नी है
पुलिस की पूछताश करने के दौरान महिला ने बताया की वह दोपहर को अपने ढाबे से घर सूर्य एन्क्लेव जा रही थी जिस दौरान एक काले रंग की बाइक पर सवार होकर दो युवक आए जिन्होंने उन की स्कूटी के आगे पड़ा पर्स उठा कर बहुत तेजी से फरार हो गए
महिला ने पुलिस को बताया की पर्स में 40 हजार रुपए के करीब कैश ,गोल्ड एयरिंग्स और कुछ जरूरी दस्तावेजों थे। शिकायत के बाद पुलिस डिवीज़न छोटी बारादरी पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए,’सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह
डिप्टी कमिश्नर की ओर से किसानों से फसली अवशेषों के उचित प्रबंधन की अपील
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा से डेनमार्क तक: एचपीवी से जुडी गलत सूचना पर शोध को मिली वैश्विक पहचान