जालंधर ब्रीज: 2014 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी ऋषि पाल सिंह ने आज जालंधर के नए नगर निगम कमिश्नर के तौर पर पद संभाल लिया है। तबादले से पहले वह मानसा के डिप्टी कमिश्नर थे। वह डिप्टी कमिश्नर तरनतारन भी रह चुके है।
पदभार संभालने के बाद ऋषि पाल सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पंजाब सरकार के प्रोग्राम जिनमें स्मार्ट सिटी, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट और निचले स्तर तक सुविधाएं मुहैया करवाना शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि विशेष नागरिक सेवाओं में और अधिक सुधार लाने के इलावा उनका ध्यान शहर के समग्र विकास पर भी होगा।
नए नगर कमिश्नर ने यह भी कहा कि बकाया रिकवरी करना भी महत्वपूर्ण होगा। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट अधीन नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे प्रोजैक्टों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

More Stories
महज 5 वर्ष की उम्र में 1455 पौधे लगाकर पेश की मिसाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित
ऑपरेशन प्रहार 3.0 शुरू डीआईजी जालंधर रेंज के नेतृत्व में ऑपरेशन; एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया
आईएसबी ने प्रोफेसर मदन पिल्लुतला को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए किया डीन नियुक्त