April 13, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पंजाब सड़क सफाई मिशन’ के अंतर्गत जालंधर-होशियारपुर मार्ग पर सफाई एवं अन्य कार्यों की समीक्षा

Share news

जालंधर ब्रीज: सड़कों की निरंतर निगरानी हेतु जिला के डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल एवं अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा 51 सड़कों को गोद लिया गया है। इस मिशन को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने हेतु डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) विवेक मोदी ने जालंधर-होशियारपुर मार्ग पर सफाई एवं अन्य आवश्यक कार्यों की समीक्षा की।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित बी.डी पी.ओ. को होशियारपुर मार्ग की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व एन.एच.ए.आई. को पूरी सड़क पर गड्ढों की तुरंत मुरम्मत करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा, सड़क के डिवाइडरों के बीच लगी बूटी आदि की सफाई भी सुनिश्चित की जाए।


Share news