जालंधर ब्रीज: जिला मैजिस्ट्रेट जालंधर श्री घनश्याम थोरी की तरफ से फ़ौजदारी विवरण संहिता की धारा 144 अधीन प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला जालंधर में पतंग /गुड्डियाँ उडाने के लिए संथैटिक /प्लास्टिक की बनी चाईना डोर को बेचने,स्टोर करने और इसका प्रयोग करने पर पूरी पाबंदी लगा दी है। उन्होनें बताया कि यह डोर मानव और जानवरों के लिए बहुत घातक है। उन्होनें कहा कि प्लास्टिक की बनी यह डोर आसानी के साथ नहीं टूटती जिस कारण दो पहिया वाहन चालक और जानवर अक्सर इस की लपेट में आ जाते हैं। उन्होनें बताया कि यह डोर वातावरण के लिए भी बहुत हानिकारक है क्योंकि यह आसानी के साथ गलती नहीं।
यह आदेश 31 दिसंबर 2020 तक लागू रहेगा।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए,’सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह
डिप्टी कमिश्नर की ओर से किसानों से फसली अवशेषों के उचित प्रबंधन की अपील
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा से डेनमार्क तक: एचपीवी से जुडी गलत सूचना पर शोध को मिली वैश्विक पहचान