जालंधर ब्रीज: गणतंत्र दिवस सम्बन्धित स्थानीय गुरू नानक स्टेडियम में होने वाले ज़िला स्तरीय समागम सम्बन्धित आज अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर अदित्या उप्पल के नेतृत्व में फूल ड्रैस रिहर्सल करवाई गई।
उन्होंने राष्ट्रीय तिरंगा लहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया और मार्च के पास्ट से सलामी ली। मार्च पास्ट का नेतृत्व डी.एस.पी कमलजीत सिंह औलख ने किया, जिसमें पंजाब पुलिस पुरुष, महिला और होमगार्ड के इलावा पंजाब पुलिस के बैंड ने भाग लिया। शिक्षा विभाग की अध्यापिकाओं की तरफ से इस मौके राष्ट्रीय गाण पेश किया गया।
इस अवसर पर आधिकारियों के साथ बैठक दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने बताया कि कपूरथला में होने वाले ज़िला स्तरीय समागम दौरान कैबिनेट मंत्री स. परगट सिंह राष्ट्रीय झंडा लहराने की रस्म अदा करेंगे। उन्होंने बताय़ा कि कोविड के बढ़ते मामलों कारण इस बार समागम संक्षिप्त किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक 100 व्यक्ति ही भाग ले सकते हैं।
इस मौके एस.पी.जसबीर सिंह, एस.डी.एम. कपूरथला डा जैइन्दर सिंह, डी.एस.पी. सुरिन्दर सिंह, ज़िला शिक्षा अधिकारी गुरदीप सिंह, उप ज़िला शिक्षा अधिकारी बिक्रमजीत सिंह, डी.एम स्पोर्टस सुखविन्दर सिंह और अन्य उपस्थित थे।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित