जालंधर ब्रीज: (रवि ) धार्मिक स्थानों के नज़दीक तंबाकू,सिगरेट,मीट और शराब की दुकानों को बंद करवाने को लेकर आज समाज सेवी संगठन हिंदुस्तान मेघ सेना,एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल पंजाब,भगवान वाल्मीकि धर्म,सतगुरु कबीर प्रकाश उत्सव कमेटी के पदाधिकारी पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगरी,दीपक शर्मा की अगुवाई मे पुलिस कमिश्नर से मिले।
हिन्दू नेता और समाज सेवी दीपक शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बस्तियात इलाके में खुलेआम धार्मिक स्थानों के नज़दीक हुक्का बार में पड़ने वाला नशीला फ्लेवर खुलेआम बिक रहा है।उन्होंने कहा कि तंबाकू और मीट की दुकानें धार्मिक स्थानों के नज़दीक होने के कारण हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ़ सरकार ने धार्मिक मन्द्रों के नज़दीक किसे भी प्रकार का नशा बेचने पर पाबंधी लगाई हुई है।फिर भी कुछ लोग खुलेआम यह धंधा कर रहे है आज बस्ती खेतर के समाज सेवी और धार्मिक संगठन के लोग पुलिस कमिश्नर से मिले और इस धंधे को बंद करवाने की मांग की है।दीपक शर्मा ने कहा कि अगर पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नही की तो सभी संगठन मिलकर धरना देंगे।इस अवसर पर नाथी राम,सुरिंदर पाल,अजय कुमार,मनीष राजपूत,मोहित भगत,सोनू भगत आदि भी आपने साथियो के साथ मैजुद थे।

More Stories
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे