March 21, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

अरुण जेटली स्टेडियम का नवीकरण :- शशि खन्ना

Share news

जालंधर ब्रीज:  अगले महीने से क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले विश्व कप (2023)के पाँच मैचों की मेज़बानी के लिये डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली की अध्यक्षता में समस्त अपैक्स कौंसिल ने अरुण जेटली स्टेडियम को एक नया रूप एवं विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित बनाना तय किया है। इसके तहत स्टेडियम की मुख्य पिच के साथ दो अतिरिक्त प्रैक्टिस पिच बनाई जा रही है इसके अलावा अरुण जेटली स्टेडियम के सभी शौचालयों (महिला और पुरुष ) पर विशेष ध्यान देते हुए उनका नवीनीकरण किया जा रहा है।

डीडीसीए की उपाध्यक्ष शशि खन्ना के सुझाव से ये तय किया है की टॉयलेट्स को वर्ल्ड क्लास बनाने के साथ सभी महिला टॉयलेट्स में हाइजीन पैड डिस्पेन्सर और बेबी डायपर चेंजिंग टेबल की सुविधा दी जाएगी । संपूर्ण स्टेडियम को नया पेंट किया जा रहा साथ ही स्टेडियम की प्रत्येक कुर्सियों को बदला जा रहा है डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली और अपैक्स कौंसिल एवं संपूर्ण स्टाफ के अथक प्रयास द्वारा विराट कोहली पवेलियन के ऊपर चौथे फ्लोर पर एक उच्च स्तरीय रेस्टोरेंट बार भी बनाया जा रहा है ।


Share news