June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारत सरकार के राहत उपायों से लोगों को दिलासा मिल रहा है

Share news

जालंधर ब्रीज : भारत सरकार द्वारा घोषित ‘प्रधान मंत्री ग़रीब कल्याण पैकेज’ से कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाऊन के दौरान और उसके पश्चात् की परिस्थितियों का सामना करने में ग़रीबों की सहायता हो रही है। इस के हिस्से के रूप में, महिलाओं, निर्धन वृद्धजनों व किसानों को निःशुल्क अनाज दिया व नगद भुगतान किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले के किसान पवन कुमार ने कहा कि वह पीएम-किसान के अंतर्गत आते हैं तथा उन्हें अपने खाते में 2,000 रुपए प्राप्त हुए हैं। इस कठिन समय में प्राप्त सहायता के लिए उन्होंने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। हिमाचल प्रदेश के जीत राम भारद्वाज ने पीएम ग़रीब कल्याण योजना के अंतर्गत प्राप्त निःशुल्क रसद के लिए केन्द्र सरकार का धन्यवाद किया। हरियाणा की नीतू ने संतोष प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें अपने जन-धन खाते में 500 रुपए मिले हैं।

https://twitter.com/PIBChandigarh/status/1256112725622534149?s=09 (पवन कुमार, सोलन)

https://twitter.com/PIBChandigarh/status/1256170385621626881 (जीत राम भारद्वाज)

https://twitter.com/PIBChandigarh/status/1255827575739486209?s=09 (नीतू, हरियाणा)

यह राहत पैकेज सुनिश्चित करता है कि कोविड-19 के विरुद्ध जंग में ग़रीब कहीं पीछे न रह जाए। पंजाब के होशियारपुर ज़िले में महिलाएं भी अपने ढंग से योगदान दे रहीं हैं; वे प्रतिदिन अपने घरों से उस फ़ैक्ट्री में जाती हैं, जो डीआरडीओ द्वारा स्वीकृत मास्क तैयार करती है।

https://twitter.com/PIBChandigarh/status/1256105326559899648?s=09 (डीआरडीओ फ़ैक्ट्री में महिलाएं)

हरियाणा व पंजाब जैसे राज्यों में इस समय फ़सलों की कटाई का मौसम चल रहा है, अतः इन राज्यों के कृषक अपनी उपज की सफ़ाई व पैकिंग करते हुए देखे जा सकते हैं। 15 अप्रैल को संशोधित संचित दिशा-निर्देशों व उसके उपरान्त भारत सरकार द्वारा उनमें किए गए बाद के परिवर्धन से चयनित गतिविधियों की अनुमति मिल गई है, चाहे हॉट-स्पॉट ज़िलों के कंटेनमैंट ज़ोन्स में ऐसी अनुमति नहीं है। अब जब पुस्तकों की दुकानें भी दोबारा खुल गई हैं, पंजाब विश्वविद्यालय के एक विद्यार्थी राहुल गोयल ने बताया कि वह पुस्तकें लेने का प्रयत्न कर रहे थे क्योंकि विश्वविद्यालय पुनः खुलने के पश्चात् परीक्षाएं होंगी। औद्योगिक इकाईयों के प्रबन्धकों ने सरकार के निर्देशानुसार थर्मल स्कैनर, सैनीटाईज़र्स इत्यादि की उपलब्धता के साथ आवश्यक कार्रवाई करनी प्रारंभ कर दी हैं।

https://twitter.com/PIBShimla/status/1256086691758043136?s=09 (पंजाब की अनाज मण्डी)

https://twitter.com/PIBChandigarh/status/1254719934405410827 (विश्वविद्यालय के विद्यार्थी की आवाज़)

https://twitter.com/PIBShimla/status/1255454192237531137?s=09 (हरियाणा की औद्योगिक इकाई)


Share news