जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आदेश जारी किए है कि जिले के सभी प्राइवेट प्ले स्कूलों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा।
सारंगल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इस वर्ष 30 जुलाई को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पंजाब स्टेट रेगुलेटरी गाइडलाइन अधीन 3 से 6 वर्ष के बच्चों के प्ले स्कूलों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी निजी प्ले स्कूलों को एक महीने के भीतर रजिस्ट्रेशन के लिए जिला प्रोग्राम अधिकारी, गांधी वनिता आश्रम, कपूरथला रोड, जालंधर से संपर्क करना होगा।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया