डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि महिला व बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 अगस्त 2024 तक आनलाइन पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाई जा सकती है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह पुरस्कार हर वर्ष उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंन असाधारण बहादुरी का काम किया हो व स्पेशल बच्चे, जिनमें असाधारण योग्यता के साथ विशेष असाधारण उपलब्धि हासिल की हो। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वे असाधारण बच्चे, जिन्होंने खेल, समाज सेवा, विज्ञान व तकनीक, वातावरण, कला व संस्कृति व नवीनता के क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल हो, राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि जो बच्चे भारत के नागरिक हैं और आवेदन देने की अंतिम तिथि तक 05 वर्ष से अधिक व 18 वर्ष से कम आयु के हैं और मांग गई योग्यता वाले हैं, वे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पी.एम.आर.बी.पी) की वैबसाइट पर 31 अक्टूबर 2024 तक आनलाइन पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से अपनी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित