August 7, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मैरीटोरियस स्कूलों में दाखि़ले के लिए रजिस्ट्रेशन 30 जून तक

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के मैरीटोरियस स्कूलों में दाखि़ले की अंतिम तारीख़ में विस्तार कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के 10 मैरीटोरियस स्कूलों में 11वींं और 12वीं कक्षा में दाखि़ले के लिए रजिस्ट्रेशन 30 जून 2021 शाम 5 बजे तक करवाया जा सकता है। इन स्कूलों में अमृतसर, बठिंडा, गुरदासपुर, फिऱोज़पुर, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, पटियाला, संगरूर और तलवाड़ा शामिल हैं। इसी तरह तलवाड़ा मैरीटोरियस स्कूल में 9वीं और 10वीं कक्षा में दाखि़ले के लिए भी रजिस्ट्रेशन 30 जून 2021 शाम 5 बजे तक करवाया जा सकता है।


Share news