जालंधर ब्रीज: विशेष जरूरत वाले व्यक्तियों की रजिस्ट्रेशन और उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से दिव्यांग व्यक्तियों की अलग दिव्यांग पहचान(यूआईडी) 6 जुलाई से 5 अगस्त तक बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किए जा रहे है।
जिला प्रशासकीय परिसर में बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (एडीसी) मेजर अमित सरीन ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों के पंजीकरण में तेजी लाने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। प़हला कैंप 6 जुलाई को सीएच़सी शाहकोट़,में लगाया जा रहा है। इसी तरह 8 जुलाई को सी.एच.सी लोहिया खास,13 जुलाई सीएचसी नकोदर, 15 जुलाई को सीएचसी फिल्लौर, 20 जुलाई को पीएचसी बिल्गा, 22 जुलाई सीएचसी अपरा में, 27 जुलाई सीएचसी नूरमहल में, 29 जुलाई, पीएच.सी.जमशेर, 3 अगस्त को काला बकरा और 5 अगस्त को सीएचसी बड़ा पिंड में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, सरपंचों, पंचों और धार्मिक स्थलों से अनासमैंट से इन शिविरों के बारे में आम जनता में जागरूकता पैदा करने के निर्देश दिए ताकि विशेष जरूरत वाले अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सके । कार्ड के लिए कैंप में अपना आधार कार्ड, वोटर कार्ड या आयु का कोई प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो और पुराना दिव्य़ांगता प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) आदि लाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि यू.डी.आई.डी. कार्ड को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों, सेवा केंद्रों और व्यक्तिगत रूप से www.swavlambancard.gov.in पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने से पहले प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा एक शारीरिक परीक्षण भी की जाती है।
अमित सरीन ने कहा कि ये कार्ड विशेष जरूरत वाले व्यक्तियों को न केवल पारदर्शिता, क्षमता और सरकारी लाभों के वितरण में आसानी को बढ़ावा देने के लिए ही ऩहीं बल्कि समानता सुनिश्चित करने के लिए भी जारी किए जा रहे है।
इस अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राजकिरण कौऱ, सहायक सिविल सर्जन ड. वरिंदर कौर, सीडीपीओज, एसएमओ और अन्य अधिकारी मौजूद थे।


More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया