जालंधर ब्रीज: क्षेत्रीय कार्यालय, एनएसएसओ (एफओडी) जालंधर ने एनएसएसओ (एफओडी), प्रथम तल, बीएसएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, गुरु तेगबहादुर नगर रोड, मॉडल टाउन, जालंधर में “सांख्यिकी दिवस” मनाया । इस समारोह में सभी अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए । इस वर्ष का विषय ‘निर्णयलेने के लिए डेटा का उपयोग’ है।

संयुक्त निदेशक पल्लवी अग्रवाल श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने मुख्य भाषण में उन्होंने प्रोफेसर पी.सी. महालनोबिस को भारतीय सांख्यिकी प्रणाली का जनक बताया। उन्होंने भारत की योजना प्रक्रिया और भारत में बड़े पैमाने पर नमूना सर्वेक्षणों केविकास में प्रोफेसर पीसी महालनोबिस के उल्लेखनीय योगदान का उल्लेख किया, जो सांख्यिकी के लिए उनके सबसे महत्वपूर्ण और स्थायी उपहारों में से एक है।

वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री उमेश कुमार लिम्बू ने नीति निर्माण में ‘निर्णय लेने के लिए डेटा के उपयोग’ के महत्व पर व्याख्यान दिया। मनीषा और गौरव जैन ने भारत में आर्थिक नियोजन में स्वर्गीय श्री महालनोबिस की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी जयभगवान ने कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित