जालंधर ब्रीज: सेना भर्ती कार्यालय, पटियाला (पंजाब) 17 सितंबर से 30 सितंबर, 2022 तक भर्ती रैली का आयोजन कर रहा है।
उम्मीदवारों को उनके संबंधित ई-मेल पर एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड का अच्छी गुणवत्ता का ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटआउट ले कर रैली ग्राउंड में रिपोर्ट करें। एडमिट कार्ड न मिलने की स्थिति में, उम्मीदवारों को एआरओ पटियाला से 01 सितंबर 2022 से 10 सितंबर 2022 तक 1000 बजे से 1200 बजे के बीच संपर्क करना होगा।
रैली का दैनिक समय: एंट्री 02:30 बजे खोली जाएगी और गेट रोजाना 06:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को रैली स्थल पर निम्नलिखित दस्तावेज ले जाने होंगे: (क) फोटो के साथ डिजिटल जाति प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी (सामान्य श्रेणी सहित)। (ख ) फोटो के साथ निवास प्रमाण पत्र। (ग ) रैली अधिसूचना के अनुसार सभी प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रमाणित होने चाहिए। (घ) शपथ पत्र www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध रैली अधिसूचना के परिशिष्ट डी के अनुसार हो (च ) 20 x पासपोर्ट साइज़ फोटो। \
नोट : मूल दस्तावेजों (ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स) के बिना, उम्मीदवार की रैली स्थल पर स्क्रीनिंग नहीं की जाएगी।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया