जालंधर ब्रीज:(रवि) थाना पांच के प्रभारी रविंद्र कुमार द्वारा एडीसीपी अश्वनी कुमार की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों को लेकर जारी दिशा निर्देशों की पालना करवाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज बाबू जगजीवन राम चौंक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर अभियान चलाया। जिसमें 24 के करीब मास्क ना पहनने वाले लोगों के चालान काटे गए तथा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉक्टर बलजीत कौर की अगुवाई में टीम के द्वारा लगभग 62 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए।

इस अवसर पर थाना पांच के प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि लोग अब पहले से अधिक जागरूक हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम जहां मास्क ना पहनने वाले लोगों के चालान काट रहे हैं वही लोगों को सरकारी दिशा निर्देशों की पालना करवाते हुए इस वायरस के प्रति जागरूक करने का काम भी कर रहे हैं। वहीं हम इस वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रहे हैं ताकि हम सभी तथा हमारे परिवार इस वायरस से सुरक्षित रहें।


More Stories
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील