
जालंधर ब्रीज: पंजाब पुलिस के सहायक सब-इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर 2021 का पहला इनाम जीता है। लॉटरीज़ विभाग ने 26 अगस्त को राखी बंपर के नतीजे ऐलाने थे और 2 करोड़ रुपए का पहला इनाम टिकट नं. बी-946267 पर निकला था।गुरदासपुर जिले के रहने वाले गुरमीत सिंह ने एस.ए.एस. नगर जिले के नयागांव से टिकट खऱीदा था।
इनामी राशि लेने के लिए यहाँ स्टेट लॉटरीज़ विभाग को टिकट और ज़रुरी दस्तावेज़ जमा कराने के बाद, विजेता ने कहा कि यह राशि वह अपने बच्चों की पढ़ाई पर ख़र्च करेगा क्योंकि वह उनको बेहतरीन शिक्षा प्रदान करना चाहता है।
पंजाब राज लॉटरीज़ विभाग के आधिकारियों ने खुशनसीब विजेता को भरोसा दिया कि इनामी राशि जल्द उसके खाते में डाल दी जायेगी।
More Stories
नशे के मुकम्मल खात्मे के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से करे काम : आशिका जैन
सी.एम.दी योगशाला’,19 जून को पी.ए.पी में राज्य स्तरीय ‘पंजाब योग समागम 2025’ की मेजबानी करेगा जालंधर
पंजाब में 8 करोड़ रुपए की निवेश धोखाधड़ी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़; दो गिरफ्तार