जालंधर ब्रीज: जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने आज अपने निवास स्थान पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत ऑनलाइन मेंबर बनाकर की वहां पर उपस्थित सभी ने अपने-अपने मोबाइल फोन पर भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए जारी किए गए लिंक पर जाकर अपनी अपनी सदस्यता ग्रहण की जिस पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी,भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,जिला सचिव अमित भाटिया, भाजपा युवा मोर्चा के प्रभारी संजीव शर्मा मनी, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष कुणाल गोस्वामी मंगा पहलवान, हरविंदर सिंह गोरा,वरुण नागपाल,नितिन बहरोल,हेमंत पाठक,यजीत हुरिया,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर देश की प्रगति में योगदान और मजबूत राष्ट्रीय बनाने के लिए निमंत्रण दिया है।राकेश राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो देश के निर्माण वाली सोच लेकर आगे बढ़ रही है हम उसके परिवार को बढ़ाने के लिए हमें हर घर तक दस्तक देनी है। और घर-घर तक जाकर सभी को भाजपा की विचारधारा से जुड़कर देश सेवा करने के लिए प्रेरित करना है ताकि इस बड़े उद्देश्य से मजबूत राष्ट्र,खुशहाल देश के भाजपा की विचारधारा को और तेज गति दे जा सके।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू