August 3, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राकेश राठौर ने 5 तारीख को होने वाली मोदी जी की रैली के उपलक्ष में नार्थ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किया बैठको का आयोजन

Share news

जालंधर ब्रीज: आज जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि फिरोजपुर में 5 जनवरी को होने वाली रैली के उपलक्ष में एक बैठक का आयोजन नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में पढ़ते कबीर नगर,गांधी कैंप,और रामनगर,में किया गया इस बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने स्थानीय निवासियों को फिरोजपुर में होने वाली रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया इस बैठक में स्थानीय निवासियों द्वारा राकेश राठौर को भरपूर प्यार और सहयोग मिला।

इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,पूर्व जिला अध्यक्ष रवि महेंद्रू,स्पोर्ट्स सेल पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष, विपिन शर्मा गोल्डी,मंडल नंबर 1 के महामंत्री आशू गुप्ता,पुरुषोत्तम हैप्पी,इंद्र प्रकाश अरोड़ा, बनारसी दास, अश्विनी भगत,राजकुमार कश्यप,रमेश कुमार,सतपाल सोढ़ी,बूटा राम,और हैप्पी इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने सभी सभी इलाकों के गणमान्य लोगों को 5 जनवरी को फिरोजपुर में होने वाली मोदी जी की ऐतिहासिक रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने और अपने साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने साथियों को ले जाने के लिए के लिए प्रेरित किया और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने इसके साथ ही आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे देशहित के कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

राकेश राठौर ने कहा कि आज जिस तरह पूरे देश में भाजपा शासित प्रदेशों में विकास की रफ्तार अपनी पूरी गति पकड़ चुकी है और हम सब को भी पंजाब प्रदेश को फिर से विकास की पटरी पर लाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के हाथ मजबूत कर डबल इंजन वाली सरकार बनानी चाहिए।ताकि पंजाब प्रदेश में भी विकास की रफ्तार को तेज गति से आगे बढ़ाया जा सके।राठौर ने कहा आज पंजाब प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आंतक के खतरे व अराजकता के माहौल पर चिंता जताते हुए कहा कि आज प्रदेश का हर नागरिक मौजूदा कांग्रेस सरकार से तंग आ चुका है।

राकेश राठौर ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस पार्टी की सरकार और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री केजरीवाल और दूसरे राजनीतिक पार्टियों के नेता लोगों को झूठी गारंटी दे कर अपने प्रलोभन के जाल में फंसा कर गुमराह कर रहे हैं।राठौर ने कहा कि हम सभी पंजाब वासियों का यह फर्ज बनता है कि जो पिछले 5 साल की सरकार ने प्रदेश के वासियों को जो प्रलोभन के जाल में फंसा कर प्रदेश का नुकसान किया है।

हम सभी शहर वासी उसके प्रति पूरी तरह से सजग और जागरूक रहें और किसी भी तरह के झूठे प्रलोभन में ना फंस कर प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर प्रदेश को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए एकजुट हो राकेश राठौर ने कहा कि आज पंजाब में मौजूदा कांग्रेस सरकार की नीतियों से खफा होकर पंजाब के उद्योग दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं।जिससे कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है और युवा सरकार की नीतियों से खफा होकर विदेशों की ओर पलायन तेजी से कर रहे है। राकेश राठौर ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार में युवाओं को आर्थिक पैकेज ना देकर नशा माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है।


Share news