जालंधर ब्रीज: आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी,व जनहितैषी योजनाओं के लाभार्थी परिवारों के साथ नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर संपर्क किया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान के तहत नॉर्थ विधानसभा हलके में नीला महल में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व नियर राकेश राठौर ने घर- घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क किया और मोदी सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
इस मौके पर राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर है और विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है कि वे भारत को विश्व में पहले स्थान पर लेकर जाएंगे।
इस दौरान स्थानिए लोगों ने भी मोदी सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी नीतिया जो लोगों के लिए चलाई जा रही है उनकी बहुत प्रशंसा व सरहाना की। इस इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमन पब्बी,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सेल सनी शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, मंडल नंबर 4 के महामंत्री हसन सोनी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित