
जालंधर ब्रीज: जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने आज अपने साथियों सहित शीतल अंगूराल को जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनने पर उनके निवास स्थान पर पहुंच कर उनका पुष्पित अभिनंदन किया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, भाजपा स्पोर्टस सैल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, राजन शर्मा, एवं अन्य उपस्थित थे।इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने शीतल अंगुराल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है और जालंधर में भी भाजपा का आधार बहुत मजबूत है जिसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिला है और वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बलबूते पर शीतल अंगूराल को वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनाकर विधानसभा में भेजेंगे और 2027 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की शुरुआत करेंगे।
More Stories
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया
पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई-के.डी भंडारी