March 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राघव गुप्ता की शानदार हैट्रिक से एससीए स्ट्राइकर्स की शानदार जीत

Share news

जालंधर ब्रीज: विद्याभवन, लोदी एस्टेट क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए एससीए अंडर-14 डे-नाइट क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मुकाबले में एससीए स्ट्राइकर्स ने एससीए लायंस को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में राइट आर्म लेग स्पिनर राघव गुप्ता की घातक गेंदबाज़ी निर्णायक साबित हुई।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एससीए लायंस की टीम 25.4 ओवर में 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से हार्दिक धामा (73 रन) ने शानदार पारी खेली, जबकि यश राज (26 रन) ने उनका अच्छा साथ दिया। स्ट्राइकर्स की ओर से राघव गुप्ता ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 6 ओवर में 8 रन देकर 6 विकेट झटके और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से रोक दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एससीए स्ट्राइकर्स की शुरुआत साधारण रही, लेकिन हिमांशु तालान ने 77 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को संभाला। अंत में रुपेश ने तेजी से रन बनाते हुए टीम को 22.4 ओवर में 142/7 तक पहुंचाकर जीत दिलाई।
पुरस्कार विजेता खिलाड़ी:
मैन ऑफ द मैच: राघव गुप्ता
(ट्रॉफी + बैटिंग ग्लव्स)*

फाइटर ऑफ द मैच: हार्दिक धामा (ट्रॉफी + शूज़)

गेम चेंजर: हिमांशु तालान (ट्रॉफी + टी-शर्ट)

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: अद्विक गुप्ता (ट्रॉफी + टी-शर्ट)
इस जीत के साथ एससीए स्ट्राइकर्स ने लीग में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।
ईशा वर्मा मिगलानी ने राघव गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।


Share news