जालंधर ब्रीज: पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन स. सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक्स में काँस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि इन प्रतिष्ठित खेलों में 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने पदक जीता है।
यहाँ से जारी एक बयान में स. बिंद्रा ने कहा कि यह वह दिन है, जिसका बहुत बेसब्री से इन्तज़ार किया जा रहा था और अब ओलंपिक्स में कांस्य पदक हमारे हाथ में है।
उन्होंने कहा कि पंजाब खेल के क्षेत्र में अपना पुराना वर्चस्व हासिल कर रहा है और यह सब राज्य के युवाओं में खेल को उत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के यत्नों स्वरूप संभव हुआ है।
चेयरमैन ने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा राज्य के नौजवानों के साथ खड़ी है। राज्य में अत्याधुनिक खेल ढांचा विकसित करने के अलावा बोर्ड की तरफ से खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रौशन करने और नशों से दूर रहने के लिए नौजवानों को 2500 खेल किटों का वितरण भी किया जा रहा है।
चेयरमैन बिंद्रा ने यह भी ऐलान किया कि यदि किसी भी खिलाड़ी को भविष्य में खेलों में कोई मुश्किल आती है तो वह उसकी हर तरह की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने नौजवानों को खेलों में अपनी रुचि बढ़ाने और नशों से दूर रहने के लिए बढ़िया जीवन शैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हॉकी टीम की इस प्राप्ति पर पंजाब यूथ विकास बोर्ड की तरफ से हॉकी टीम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

More Stories
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे