जालंधर ब्रीज: राज्य में सडक़ नैटवर्क को मज़बूती देने और अधिक बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार 55,000 करोड़ रुपए की लागत से 1288 किलोमीटर लंबाई वाले 32 बड़े सडक़ प्रोजैक्टों पर काम कर रही है।यह प्रगटावा पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज यहाँ पंजाब भवन में लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए किया।
कैबिनेट मंत्री ने और जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों के हितों के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। मंत्री को बताया गया कि एन.एच.ए.आई. राज्य में नए सडक़ प्रोजैक्टों पर काम कर रही है, जिसमें 1286 किलोमीटर ग्रीनफील्ड और 505 किलोमीटर ब्राऊनफील्ड सडक़ प्रोजैक्ट शामिल हैं और 1288 किलोमीटर के 32 प्रोजैक्टों के लिए लगभग 55,000 करोड़ रुपए के कार्य आवंटित किए गए हैं, जिनमें से 8 प्रोजैक्ट प्रगति अधीन हैं, जबकि बाकी प्रोजैक्टों के शुरू होने की तारीख़ जल्द ही निश्चित की जाएगी।
इसके अलावा, जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग से जंडियाला गुरू बाइपास के द्वारा तरन तारन, सर्वांगीण सडक़ विकास के अंतर्गत राज्य के सडक़ नैटवर्क का विकास, सुल्तानपुर लोधी को ब्यास के साथ जोडऩे की संभावनाएं तलाशना, जिससे श्री गुरु नानक देव जी से सम्बन्धित धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुँच प्रदान की जा सके, अमृतसर-मेहता-श्री हरगोबिन्दपुर, बाबा बकाला-मेहता-बटाला और अमृतसर-रमदास-डेरा बाबा नानक राष्ट्रीय मार्गों की मरम्मत की कमी, लुधियाना/राजपुरा, जंडियाला गुरू, दबुरजी और अन्य सडक़ों की बुरी हालत के अलावा अलग-अलग स्थानों पर सर्विस रोड्ज पर पानी भरने, जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों के लिए अंडर पास और फ्लाईओवरों के निर्माण, राष्ट्रीय मार्गों के साथ लगने वाले वैकल्पिक रूटों के रख-रखाव की कमी और सडक़ सुरक्षा कार्यों सम्बन्धी विस्तार सहित चर्चा की गई।
कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सडक़ों के नज़दीक से कब्ज़े हटाए जाएँ। उन्होंने उचित आगामी चेतावनी संकेतों और ड्रेनेज प्रणाली को दुरुस्त करके वैकल्पिक रूटों को दुरुस्त करने समेत टोल प्लाजों पर दो/तीन पहिया वाहनों के लिए निर्धारित सडक़ों की मरम्मत के निर्देश दिए।


More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया