जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा ”भारत की शान डायमंड अवार्ड” विजेता इंटरनेशनल दलेर खालसा गतका ग्रुप के सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया।
डिप्टी स्पीकर ने देशों-विदेशों में धाक जमाने और प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने वाले गतका ग्रुप के सदस्यों की सराहना करते हुये कहा कि भारत की शान अवार्ड और डायमंड विजेता गतका ग्रुप ने पंजाब की शान बढ़ाई है जिसके लिए समूह मैंबर बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने गतका ग्रुप के सदस्यों की चढ़दीकला के लिए शुभकामनाएं देते हुये कहा कि पंजाब में हुनर की कमी नहीं है और हुनर को पहचानने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पंजाब सरकार सराहनीय काम कर रही है। सरकार द्वारा राज्य के नौजवानों को उनकी योग्यता के मुताबिक निरंतर सरकारी नौकरियाँ प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करेगा और देशों-विदेशों में पंजाब की पुरानी शान बहाल होगी।
इस मौके पर हलका नवां शहर के विधायक डॉ. नछत्तर पाल, डा. कश्मीर सिंह ढिल्लों, स. हरदीप सिंह कलम गहूण, स. चरनजीत सिंह चन्नी, स. बलवीर सिंह बिल्ला खड़ौदी, दलेर खालसा गतका ग्रुप के जत्थेदार नानक सिंह, स. रणवीर सिंह, स. सुखदेव सिंह सुखा बाबा, स. परमवीर सिंह लभ्भी, स. बलजोत सिंह, स. गुरसेवक सिंह और इंटरनेशनल दलेर खालसा ग्रुप के मैंबर उपस्थित थे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया