April 12, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारत-पाक तनाव के दौरान सभी पंजाबी भारतीय सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं: संधवां

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाबी हमेशा भारतीय सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। इतिहास गवाह है कि पिछली भारत-पाक जंगों के दौरान पंजाबियों द्वारा दिखाई गई बहादुरी बेमिसाल थी।

उन्होंने आगे कहा कि दुश्मन आज भी पिछली जंगों के दौरान भारतीय सेना द्वारा दिखाई गई बहादुरी की कहानियों से डरते हैं। उन्होंने भारत-पाक तनाव के दौरान अमन-शांति और भारतीय सेना की तरक्की के लिए प्रार्थना की। पंजाबियों को उनकी कुर्बानियों और बहादुरी के लिए बनता मान-सम्मान दिया जाना चाहिए।


Share news

You may have missed