जालंधर ब्रीज: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने ओलंपिक दिवस और सम्मान समारोह दौरान चंडीगढ़ के हॉकी खिलाड़ियों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारतीय हॉकी टीम की नुमायंदगी करके शहर और ‘हॉकी चंडीगढ़’ का नाम रोशन किया है।
स. संधवां ने हॉकी इंडिया की मान्यता प्राप्त इकाई हॉकी चंडीगढ़ को पाँच लाख रुपए का अनुदान देने का ऐलान करते हुए खिलाड़ियों द्वारा किये गये शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की। इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर शहर का नाम रोशन किया है।
हॉकी चंडीगढ़ द्वारा हर साल करवाए जाने वाले समारोह में इस साल एक प्रदर्शनी मैच भी शामिल है, जोकि एफ.आई.एच. के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत विश्वव्यापी समारोहों के तालमेल के साथ करवाया जा रहा है। यह समारोह खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए नकद पुरुस्कारों के साथ मान्यता प्रदान करता है।

More Stories
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार : अनिल सरीन
नशों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को घेरा, सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहा पंजाब: संजय भाटिया