जालंधर ब्रीज: कुलतार सिंह संधवां, स्पीकर, पंजाब विधान सभा ने मोगा (पंजाब) की बेटी हरमनप्रीत कौर के भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चुने जाने पर खुशी ज़ाहिर करते हुए उसके परिवार को दिल से मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत कौर ने अपने माँ-बाप और समूचे पंजाबियों का नाम रौशन किया है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पंजाब की बेटी ने यह धारणा सच साबित की है कि आज के समय में बेटियाँ, पुत्रों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हरमनप्रीत कौर की यह कामयाबी पंजाब की अन्य बेटियों को खेल में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेगी। समाज की पूर्ण तरक्की के लिए महिलाओं का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है।
संधवां ने कहा कि बेटियाँ किसी पक्ष से भी पुत्रों से कम नहीं होती परन्तु समाज के कुछ हिस्से का नज़रिया ही ऐसा बना हुआ है कि हम उनको कम समझते हैं।पंजाब की इस बेटी ने भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए बहुत सी उपलब्धियाँ हासिल कीं, जिसके लिए उसको अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उसको अंतरराष्ट्रीय टी-ट्वन्टी मैचों में शतक मारने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर होने का गौरव भी प्राप्त है।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया