जालंधर ब्रीज: पंजाब के संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर पंजाब विधानसभा ने प्रसिद्ध पंजाबी सिख धावक फौजा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. रवजोत सिंह ने एक सड़क दुर्घटना में 114 वर्षीय फौजा सिंह के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फौजा सिंह दुनिया के सबसे बुजुर्ग धावक थे, जिन्होंने मैराथन दौड़ों के ज़रिए पूरी दुनिया में सिख कौम का नाम रोशन किया।
मंत्री ने कहा कि फौजा सिंह जी हमेशा हमारे स्मृतियों में जीवित रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस वियोग को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
गौरतलब है कि कल एक सड़क हादसे में श्री फौजा सिंह का निधन हो गया। वह अपने घर के बाहर सैर कर रहे थे, जब एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू