जालंधर ब्रीज: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने कोविड-19 महामारी पर नजऱ रखने और इस सम्बन्धी समूची जानकारी प्राप्त करने के लिए स्कूल प्रमुखों को रोज़ाना के आधार पर सारी सूचना ई-पंजाब पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य भर में दो अगस्त से स्कूल पूरी तरह खोल दिए गए हैं। इस कारण कोरोना के सम्बन्ध में विद्यार्थियों, अध्यापकों और अन्य अमले संबंधी रोज़ाना सारी सूचना ऑनलाइन भेजने के लिए समूह सरकारी, मान्यता प्राप्त, प्राईवेट एडिड और प्राईवेट स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं। प्रवक्ता के अनुसार कोविड-19 के टैस्ट, वैक्सीनेशन, कोविड पॉजिटिव स्टाफ और विद्यार्थियों की मुकम्मल सूचना ई-पंजाब पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा गया है। इसका मकसद रोज़ाना के आधार पर कोरोना महामारी पर नजऱ रखना और ज़रूरत पडऩे पर समय पर ज़रूरी कदम उठाना है।

More Stories
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे