जालंधर ब्रीज: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने आज नायब तहसीलदार यादविन्दर सिंह की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया, जिनका एक संक्षिप्त बीमारी के उपरांत देहांत हो गया है। यादविन्दर सिंह नायब तहसीलदार के तौर पर सादिक में तैनात थे और वह फरीदकोट का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
अपने शोक संदेश में कैबिनेट मंत्री ने कहा, ”नायब तहसीलदार यादविन्दर सिंह के देहांत बारे जानकर मुझे बहुत दुख हुआ है। मैं यादविन्दर सिंह की ड्यूटी के प्रति समर्पण की भावना और लगन को सलाम करता हूँ क्योंकि वह पूरी निष्ठा और इमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।”
दुखी परिवार और रिश्तेदारों के साथ दिली हमदर्दी प्रकट करते हुए ब्रम शंकर जिम्पा ने परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की कि वह इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का बल प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

More Stories
नशों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को घेरा, सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहा पंजाब: संजय भाटिया
पंजाब पुलिस द्वारा एल.पी.यू. में हुई हिंसा की वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से की जा रही जांच : डी.जी.पी. गौरव यादव
पंजाब पुलिस ने एलपीयू के हालात को प्रोफेशनल तरीके से संभाला, स्टूडेंट्स के साथ अपने बच्चों जैसा बर्ताव किया: बलतेज पन्नू