जालंधर ब्रीज: प्रदेश में पारदर्शी और समयबद्ध नागरिक सेवाएं प्रदान करने के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने मंगलवार को पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए एक सुव्यवस्थित और आधुनिक प्रणाली शुरू की है। यह प्रणाली नागरिकों को प्री-वेरिफिकेशन एसएमएस की सुविधा प्रदान करेगी और पोस्ट-वेरिफिकेशन एसएमएस के माध्यम से आवेदक अपना फीडबैक भी दे सकेंगे।
इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी), कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सीएडी) गुरप्रीत कौर दिओ ने कहा कि पंजाब पुलिस नागरिकों को निर्विघ्न और सुव्यवस्थित सेवाएं प्रदान करने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि 5 फरवरी, 2025 से, पंजाब पुलिस द्वारा आवेदकों को ‘पीबीसांझ’ से एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी, जिसमें सत्यापन अधिकारी का नाम, मुलाकात की तिथि और समय की जानकारी होगी। इस सुधार का उद्देश्य अनावश्यक अनिश्चितता को कम करना और आवेदकों को उनकी वेरिफिकेशन प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्रदान करना है।
स्पेशल डीजीपी ने बताया कि इसके अलावा नागरिक पोस्ट-वेरिफिकेशन एसएमएस के जरिए संबंधित अधिकारी के व्यवहार को लेकर रिपोर्ट भी भेज सकेंगे।
फीडबैक देने के लिए आवेदकों को ‘पीबीसांझ’ से एक पोस्ट-वेरिफिकेशन एसएमएस प्राप्त होगा, जिसमें फीडबैक फॉर्म के साथ एक हाइपरलिंक होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक फीडबैक फॉर्म के माध्यम से अपना कोई भी सुझाव, टिप्पणी या समस्या साझा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह फीडबैक प्रक्रिया पंजाब पुलिस को अपनी सेवाओं के स्तर को और बेहतर बनाने और नागरिकों की समस्याओं को तुरंत हल करने में मदद करेगी।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया