जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने 16 नवंबर, 2020 से कंटेनमैंट जोन से बाहर के क्षेत्रों में पड़ते कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों को फिर से खोलने का फ़ैसला किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और खोज और तकनीकी संस्थाओं सहित राज्य की कंटेनमैंट ज़ोनों से बाहर वाली यूनिवर्सिटियाँ और कॉलेजों को 16 नवंबर, 2020 से फिर से खोलने की मंज़ूरी दी गई है।
उन्होंने आगे कहा कि चिकित्सा शिक्षा और खोज विभाग अधीन यूनिवर्सिटियाँ और कॉलेजों के आखिऱी साल के विद्यार्थियों की कक्षाएं 9 नवंबर से शुरू होंगी। इन सभी संस्थाओं को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब और केंद्र सरकार के सम्बन्धित मंत्रालय की सलाह से अपने सम्बन्धित प्रशासनिक विभागों द्वारा तैयार की गई सुरक्षा हिदायतों का सख़्ती से पालन करना होगा।
इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा कंटेनमैंट ज़ोन से बाहर के इलाकों में पड़ते उच्च शिक्षण संस्थानों, जोकि खोज स्कॉलर (पी.एचडी) और विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी से सम्बन्धित हैं, में पोस्ट ग्रैजुएट विद्यार्थियों को 15 नवंबर, 2020 से लैबोरेटरियों में काम करने की मंज़ूरी दी जा चुकी है।

More Stories
जस्टिस मीनाक्षी आई. मेहता ने केंद्रीय जेल व ऑब्ज़र्वेशन होम का किया निरीक्षण
जंगली जीवों की सुरक्षा संबंधी भगवंत सिंह मान सरकार की पहलकदमियों से 2 महीनों में 80, 508 सैलानियों की हुई आमद: लाल चंद कटारूचक्क
5000 रुपये रिश्वत लेते हुए पी.एस.पी. सी.एल. का लाइनमैन विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा