जालंधर ब्रीज: पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज एडवोकेट डा. भूपिंदर सिंह बाठ, संदीप सिंह धालीवाल और वरिंदरजीत सिंह बिलिंग को सूचना अधिकार आयोग के नए राज्य सूचना कमिश्नर के तौर पर पंजाब राज भवन, चंडीगढ़ में पद की शपथ दिलाई।
इस शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, पंजाब के मुख्य सूचना कमिश्नर इंदरपाल सिंह धन्ना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बता दे कि पंजाब के नव-नियुक्त राज्य सूचना कमिश्नरों की नियुक्ति को पंजाब सरकार द्वारा 12 अगस्त 2024 को औपचारिक तौर पर नोटिफाई किया गया था। इन नए राज्य सूचना कमिश्नरों की नियुक्ति से आयोग के कार्यों में और पारदर्शिता आएगी ।


More Stories
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए,’सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह