जालंधर ब्रीज: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) के नव-नियुक्त चेयरमैन मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) विनायक सैनी को पद की शपथ दिलाई।
मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने यहां पंजाब राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।
नए पी.पी.एस.सी. चेयरमैन को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पारदर्शी तरीके से विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए पी.पी.एस.सी. को पूरा समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया।
दिसंबर 1987 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन प्राप्त मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सैनी, होशियारपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में मोहाली के निवासी हैं। वे पिछले साल अक्टूबर में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, राज्यपाल के प्रमुख सचिव वी.पी. सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रवि भगत और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया