February 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पंजाब के राज्यपाल ने जस्टिस शील नागू को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आज यहां पंजाब राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जस्टिस शील नागू को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट  के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ दिलाई।

जस्टिस शील नागू ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में भी सेवा निभा चुके हैं।

इस शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पंजाब के मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने किया। इस दौरान पंजाब के मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी, जस्टिस शील नागू के परिवार के सदस्य, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त और वर्तमान न्यायाधीश, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा, राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह, कृषि मंत्री  गुरमीत सिंह खुड्डीयां, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पंजाब के एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह, पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव और पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अन्य वरिष्ठ सिविल और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस शील नागू की नियुक्ति को कानून और न्याय मंत्रालय की ओर से 4 जुलाई, 2024 को औपचारिक रूप से अधिसूचित किया गया था।

जस्टिस शील नागू का जन्म 1 जनवरी, 1965 को हुआ था।  वे 5 अक्टूबर 1987 को एक वकील के रूप में पंजीकृत हुए और जबलपुर में मध्य प्रदेश के हाई कोर्ट में सिविल और संवैधानिक मामलों की प्रेक्टिस की। वे  27 मई 2011 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए और 23 मई 2013 को स्थायी न्यायाधीश बने।

जस्टिस शील नागू को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्याय प्रदान करने का व्यापक अनुभव है।


Share news

You may have missed