जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार की तरफ से बेघरों को 5-5 मरले के प्लाट दे कर और इस सुविधा के अंतर्गत प्लाट देने सम्बन्धित जालंधर जिले में प्रशासन की तरफ से बड़े स्तर पर अभियान शुरु कर दिया गया है। आज इस सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) जसप्रीत सिंह के इलावा सबंधित आधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में थोरी ने आदेश देते हुए कहा कि 5-5 मरले के प्लाट की सुविधा सम्बन्धित शुरु की प्रक्रिया में और तेज़ी लाई जाये, जिससे योग्य लाभपातरी इस सुविधा का लाभ ले सकें।

उन्होंने कहा कि अब तक 13306 लाभपातरियों की पहचान की जा चुकी है,जिसमें ब्लाक जालंधर पूर्वी के 2210, जालंधर पश्चिमी के 195, आदमपुर 1174, भोगपुर 1447, नकोदर 714, फिल्लौर 1156, शाहकोट 1017, नूरमहल 2304, रुड़का कलाँ 774, लोहियाँ ख़ास 1980 और ब्लाक मेहतपुर के 335 लाभपातरी शामिल हैं। उन्होंने एस.डी.एमज़ को आदेश दिए कि 5-5 मरले की इस योजना को उचित ढंग से लागू करने के लिए प्रयत्न किये जाएँ। उन्होंने बी.डी.पी.ओज़ को भी आदेश दिए कि इसमें लापरवाही सहन नहीं की जायेगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) हिमांशु जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमरजीत बैंस,एस.डी.एम जालंधर -1 हरप्रीत सिंह अटवाल, एस.डी.एम.जालंधर -2 बलबीर राज सिंह, एस.डी.एम.शाहकोट लाल विश्वास, एस.डी.एम. नकोदर मैडम पूनम सिंह, सहायक कमिश्नर(अंडर ट्रेनिंग) ओजस्वी अलंकार, सहायक कमिश्नर(जनरल) हरदीप सिंह, बी.डी.पी.ओज़ के इलावा अन्य विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।


More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान