जालंधर ब्रीज: सहकारिता विभाग पंजाब ने हिंदु सहकारी बैंक पठानकोट के 70 कर्मचारियों को राज्य के विभिन्न शहरों में स्थित सहकारी बैंकों में तैनाती के हुक्म दिये हैं।
सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज यहाँ जारी प्रैस बयान में बताया कि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा हिंदु सहकारी बैंक पठानकोट का खर्च घटाने संबंधी दी गई हिदायतों के बाद उनके विभाग द्वारा स्टाफ की रैशनेलाईजेशन करते हुए इस बैंक के 70 कर्मचारियों को अलग-अलग सहकारी बैंकों में तैनात करने के हुक्म कर दिए गए हैं।
डैप्यूटेशन पर भेजे गए 70 कर्मचारियों में फील्ड अफसर, फील्ड सहायक, क्लर्क, जूनियर लेखाकार, सेवक आदि शामिल हैं।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया