जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने कोविड-19 के बढ़ रहे फैलाव के मद्देनजर पंजाब सिविल सचिवालय-1 और 2 में आम लोगों के दाखिले पर पाबंदी लगा दी है।इसकी जानकारी देते हुए आज यहाँ आम राज प्रबंधन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रमुख सचिव आम राज प्रबंधन ने इस सम्बन्धी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और यह आदेश तुरुंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।
प्रवक्ता के अनुसार इस सम्बन्ध में किसी भी तरह की मुश्किल की स्थिति में अतिरिक्त सचिव प्रशासन के साथ संपर्क किया जा सकता है।प्रवक्ता के अनुसार कोई भी जरूरी डाक आदि स्वागती काउंटर पर तैनात कर्मचारियों के हवाले करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही समस्त नागरिकों और अधिकारियों / कर्मचारियों को कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए सरकार के प्रयासों में सहयोग करने के लिए अपील की गई है।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया